बैतूल| आरटीओकार्यालय के पहुंच मार्ग पर गिट्टी और कीचड़ हो रहा है। जिसके कारण वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। आर्यपुरा निवासी राजेश यादव समेत अन्य ने इस रास्ते पर गिट्टी मुरम डलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि मुरम डलने से वाहन चालकों को सुविधा हो सकेगी।