पशु चिकित्सा विभाग देगा गोपाल पुरस्कार
दुग्धउत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग 2014-15 का गोपाल पुरस्कार आयोजित करने जा रहा है। अधिक दूध देने वाले गौवंशीय पशुओं के मालिको को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा जीडी गुलबासे ने बताया कि विकासखंड स्तर पर अधिकतम दूध देने वाली भारतीय नस्ल की गायों के पशुपालकों को 10 हजार का प्रथम,7 हजार 500 रुपए का द्वितीय और 5 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह विकासखंड स्तर से चयनित अधिकतम दूध देने वाली 10 गायों के लिए जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 50 हजार का प्रथम, 25 हजार का द्वितीय और 15 हजार का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। 7 गौपालकों को पांच-पांच हजार का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। पशुपालक जिनके पास चार लीटर प्रतिदिन या इससे इससे अधिक दूध देने वाली गाय हो वे स्पर्धा में भाग ले सकते हैं।