ग्रामीणों की सहायता से बनेगा लेबर बजट
ग्रामीणों की सहायता से बनेगा लेबर बजट
बैतूल| मनरेगाअंतर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 के लेबर बजट तैयार करने में अब ग्रामीणों की सहभागिता ली जाएगी। योजना में अब साल भर क्या-क्या कार्य होंगे यह प्लानिंग स्वयं ग्रामीण कर सकेंगे। ग्रामीणों से पूछकर एवं उनकी सहभागिता से संबंधित ग्राम का लेबर बजट तैयार किया जाएगा। बुधवार को जिला पंचायत में बैतूल एवं होशंगाबाद जिले के मनरेगा से जुड़े अधिकारियों का लेबर बजट बनाने का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में लेबर बजट बनाने संबंधी विभिन्न बारीकियों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अलका श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।