पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधारोपण की जमीन आवंटन पर कटनी एसडीएम की हरी झंडी

पौधारोपण की जमीन आवंटन पर कटनी एसडीएम की हरी झंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पौधारोपण की जमीन आवंटन पर कटनी एसडीएम की हरी झंडी

बैतूल| परासिया-बैतूलतक बनने वाली टू-लेन सड़क के निर्माण के दौरान 652 पेड़ काटे जा रहे हैं। इन पेड़ों के बदले में दस गुने यानी 6520 पौधे लगाए जाने हैं। पौधारोपण के लिए जिले में जमीन नहीं मिल रही थी। इसीलिए एमपीआरडीसी ने कटनी में पौधे लगाने के लिए 32 हेक्टेयर जमीन देखी थी। राजस्व विभाग की यह जमीन पौधारोपण के लिए कटनी तहसीलदार और एसडीएम से मांगी गई थी। कटनी एसडीएम और तहसीलदार ने जमीन आवंटित करने पर स्वीकृति दे दी है। अब कटनी कलेक्टर की अनुमति पर इस जमीन पर पौधारोपण किया जा सकेगा। एमपीआरडीसी के एई प्रवीण निमजे ने बताया जमीन देने पर राजस्व विभाग ने स्वीकृति दे दी है।