पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों के लिए बनेगा रैन बसेरा

श्रमिकों के लिए बनेगा रैन बसेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमिकों के लिए बनेगा रैन बसेरा

बैतूल| जिलाश्रम पदाधिकारी कार्यालय विभाग के माध्यम से कर्मचारी भवन में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती समारोह आयोजित हुआ। कलेक्टर आरपी मिश्र ने श्रमिकों के पंजीयन कराने एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। वहीं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सभी नगरीय निकायों में रैन बसेरा योजनांतर्गत भूमि का चयन कर रैन बसेरा का निर्माण कराने का कहा। इससे मजदूरी करने आने वाले श्रमिकों को विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत बैतूल के अंतर्गत एक श्रमिक को अंत्येष्ठी के लिए 28 हजार रुपए की राशि दी गई। साथ ही 25 श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।