पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 57 हजार किसानों को मिलेगा फसल बीमा क्लेम समायोजन पत्रक

57 हजार किसानों को मिलेगा फसल बीमा क्लेम समायोजन पत्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| जिलेके 57 हजार किसानों को पहली बार फसल बीमा क्लेम के समायोजक पत्रक बंटेंगे। यह पहला मौका है, जब फसल का बीमा कराने वाले किसानों को समायोजक पत्रक बांटे जाएंगे। यह पत्रक जिला मुख्यालय के गंज स्कूल में 19 सितंबर को किसान सम्मेलन का आयोजन कर बांटा जाएगा। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री सरताज सिंह मौजूद रहेंगे। बैतूल जिले में वर्ष 2013 में खरीफ फसल के दौरान अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। इससे किसान परेशान हो गए थे। किसानों ने फसल बीमा क्लेम देने की गुहार लगाई थी। अब बीमा करने वाले किसानों को फसल बीमा क्लेम के समायोजन पत्रक बांटे जाने की तैयारी की जा रही है। कृषि विभाग के उपसंचालक पीएस किरार ने बताया राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में फसल बीमा दावा समायोजन राशि के प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। जिले के 57 हजार 883 किसानों को 60 करोड़ 17 लाख रुपए के समायोजक पत्रक बांटे जाएंगे।