हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार
बैतूल| आमलापुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 28 मई को बरसाली गांव निवासी लक्ष्मण पिता गिरधारी लाल यादव ने रिपोर्ट किया कि उसका और बाबू राव का खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बाबू राव ने घर में तोडफ़ोड़ कर उसे एवं उसकी प|ी को लाठी से मारपीट कर जान से मारने की नियत से हमला कर चोट पहुंचाई है। रिपोर्ट पर आरोपी बाबू राव पिता गेंदयाजी सातनकर, विशाल पिता बाबूराव सातनकर, विनोद पिता नारायण, छोटू उर्फ प्रकाश पिता नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया।