- Hindi News
- विश्वकर्मा जयंती पर अनेकों जगह हुए कार्यक्रम
विश्वकर्मा जयंती पर अनेकों जगह हुए कार्यक्रम
बैतूल|विश्वकर्मा जयंतीके उपलक्ष्य में अग्रसेन महाराज प्राइवेट आईटीआई द्वारा दौड़, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट एवं सुंदरकांड सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन डीपीसी जीएल साहू, आईटीआई के प्राचार्य बीआर तांडिया की मौजूदगी में किया गया। अंत में अतिथियों ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम के अंत में ओपी राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आदर्शआईटीआई में हुआ आयोजन
शहरके बडोरा क्षेत्र में स्थित आदर्श आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन-पूजन किया गया। इस मौके पर आईटीआई के प्राचार्य समेत अन्य लोग मौजूद थे।