पोस्ट ऑफिस में लगेगा मतदाता शिविर
पोस्ट ऑफिस में लगेगा मतदाता शिविर
आठनेर| मतदाताओंके नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के लिए तहसील में विशेष मतदाता शिविर 24 सितंबर को लगेगा। शिविर में फोटो परिचय पत्र भी बनाए जाएंगे। तहसीलदार राजीव कहार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मप्र निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष मतदाता शिविर नगर के बैतूल रोड स्थित पोस्ट ऑफिस में लगाया जाएगा।
उन्होंने सभी नागरिकों को 24 सितंबर को विशेष मतदाता कैम्प में पहुंचकर मतदाता कार्ड बनाने के लिए कहा है। शिविर में बीएलओ भी मौजूद रहेंगे।