- Hindi News
- टू लेन सड़क पर बनी नालियां हुई क्षतिग्रस्त
टू लेन सड़क पर बनी नालियां हुई क्षतिग्रस्त
टू लेन सड़क पर बनी नालियां हुई क्षतिग्रस्त
आठनेर| आठनेरसे बैतूल टू लेन सड़क पर ताप्ती घाट सेक्शन में बनी नालियां जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पहाड़ी की ओर बनी नालियों का निर्माण कुछ दिनों पहले ही हुआ था। नालियों का निर्माण गुणवत्ता से नहीं होने से नालियां जगह-जगह टूट रही हैं। रोड निर्माण कंपनी ने पानी निकासी के लिए नालियां बनाई थी। एमपीआरडीए के द्वारा सड़क और नाली निर्माण के लिए हैदराबाद की कंपनी को टेंडर दिया था। नागरिक निखिल सोनी, रूपेंद्र झरबड़े, योगेश ने बताया कि ताप्ती घाट सेक्शन में बनी नालियां कम चौड़ाई की हैं। पानी की निकासी के लिए बनाई नालियों में गुणवत्ता भी नहीं है। कम चौड़ाई की नालियों से पानी की निकासी भी नहीं हो पाती है।