नवरात्र पर होगा कवि सम्मेलन
नवरात्र पर होगा कवि सम्मेलन
आठनेर| नवरात्रपर नगर के बाजार चौक में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति अंबा मंदिर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति अम्बा मंदिर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि शामिल होगी। 26 सितंबर को रात 9 बजे से कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। मंदिर समिति के मनोज जगताप, निखिल सोनी ने बताया कि कवि सम्मेलन में पं. अशोक नागर शाजापुर, सत्येन वर्मा मुंबई, सुश्री प्रेरणा ठाकरे नीमच, राहुल शर्मा उज्जैन, अतुल ज्वाला इंदौर, कमलेश सईज नागदा, अजय दुबे बैतूल मौजूद रहकर हास्य व्यंग, गीत गजल की प्रस्तुति देंगे।