पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार चौक में एटीएम खोलने की मांग

बाजार चौक में एटीएम खोलने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजार चौक में एटीएम खोलने की मांग

आठनेर| नगरमें एकमात्र एटीएम होने से बैंक उपभोक्ताओं को राशि निकालने में दिक्कतें आती है। तहसील मुख्यालय होने से यहां कर्मचारी और व्यापारी वर्ग की संख्या ज्यादा है। एक एटीएम होने से भीड़भाड़ रहती है। कभी एटीएम में खराबी आने पर उपभोक्ता जरुरी भुगतान नहीं कर पाते हैं। नागरिकों ने आबादी के हिसाब से और एटीएम की मांग की है। नागरिक निलेश सोनी, राजा गुरव, मनोज जोशी, बंटी वागद्रे ने बैंक प्रबंधन से बाजार चौक में एटीएम लगाने की मांग की है। नगर में बैतूल रोड पर स्टेट बैंक का एटीएम है। सेंट्रल बैंक ने अभी एटीएम प्रारंभ नहीं किया है। शहर के बीच में एटीएम नहीं होने से उपभोक्ता परेशान होते हैं।