- Hindi News
- शिक्षा संस्थानों पर हमले की सजप ने की निंदा
शिक्षा संस्थानों पर हमले की सजप ने की निंदा
समाजवादीजन परिषद के राष्ट्रीय सचिव अनुराग मोदी ने विक्रम विश्वविद्यालय के कुल पति जवाहर कौल पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए हमले की तीव्र निंदा की है। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंग और भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है. उन्होंने कहा की इस तरह के तत्वों को भाजपा सरकार का संरक्षण है, जैसे उज्जैन के माधव कालेज के प्रोफेसर सभरवाल की हत्या में सभी आरोपियों के बरी होने की घटना से स्पष्ट होता है। सजप ने कहा की प्रदेश और देश की जनता इस तरह से अपने गुरुओं और शिक्षा संस्थानों पर हमले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। टाटा सामजिक संस्थान, मुम्बई में सहायक प्राध्यापक सजप नेता शमीम मोदी ने मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ी कार्रवाई इस तरह के तत्वों को कड़ा संदेश देने की मांग की है।