पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड के लोगों को किया जागरुक

वार्ड के लोगों को किया जागरुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड के लोगों को किया जागरुक

बैतूल| डेंगूऔर मलेरिया की रोकथाम के लिए बुधवार को विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी नपा सीएमओ अनिल पिप्पल, सेनेटरी इंस्पेक्टर अशोक वाघमारे के साथ वार्डों में लोगों को जागरुक करने पहुंचे। इस दौरान मलेरिया विभाग का स्टाफ भी उनके साथ था। दुर्गा वार्ड और शिवाजी वार्ड में इस दौरान कीटनाशक का छिड़काव करवाया गया। लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के लक्षण और उनकी रोकथाम संबंधी सुझाव देने वाले पंपलेट भी बंटवाए गए। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने लोगों से घरों के समीप सफाई रखने संबंधी बातचीत की। इसके लिए वार्डों में एक माहौल बनाने का अनुरोध भी उन्होंने किया। प्रभारी सीएमओ अनिल पिप्पल ने बताया कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए वार्डों में लाउड स्पीकर पर एनाउंस करवाने के साथ कीटनाशक छिड़काव भी करवाया जा रहा है। मंगलवार को शंकर वार्ड में छिड़काव करवाया गया था। बुधवार को दुर्गा वार्ड और शिवाजी वार्ड में मुहिम चलाई गई।