- Hindi News
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए सुंदरकांड के पाठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए सुंदरकांड के पाठ
बैतूल| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जन जाग्रति सेवा समिति के युवाओं ने ताप्ती पारस डोह में सुंदर कांड का पाठ कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर बुद्धराव कोसे, मदनलाल डढोरे, मिथलेश झपाटे, सुरेंद्र कुमार बोरबन, रमेश कुमार हारोड़े, भीम धोटे, रामकृष्ण झपाटे, आरके राठौर सहित अनेक लोग मौजूद थे।
मतदाताशिविर लगा
शाहपुर|कॉलेज परिसरमें बुधवार चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता शिविर लगाया लगा। तहसीलदार संजय नागवंशी ने बताया कि शिविर के दौरान मतदाता सूची में नाम जोडऩे, संशोधन और निरस्ती संबंधी आवेदन आए। वहीं मतदाताओं के दावे आपत्ति के निराकरण के बाद सभी बीएलओ को आयोग से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी गई।
20को होगी गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता
आठनेर| खंडस्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता 20 सितंबर को नगर के पशु चिकित्सालय में होगी। प्रतियोगिता में भारतीय नस्ल की 4 लीटर से अिधक प्रतिदिन दूध देने वाली गायों को शामिल किया है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 9 पंजीयन प्राप्त हुए थे। पंजीयन की जांच के बाद 6 पशुपालकों की गाय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। विजेताओं को नकद राशि पुरस्कार में दी जाएगी।
यहां से विजयी प्रतियोगी जिलास्तरीय गोपाल पुरस्कार में हिस्सा लेंगे।