पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्सी ड्राइवर देंगे घायलों को सहायता

टैक्सी ड्राइवर देंगे घायलों को सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैक्सी ड्राइवर देंगे घायलों को सहायता

सारनी| शहरमें टैक्सी चलाने वाले ड्राइवर और गाड़ी मालिकों ने दुर्घटना में घायलों की सहायता करने का बीड़ा उठाया है। टैक्सी चालक सड़क दुर्घटना में घायलों को मुफ्त में अस्पताल पहुंचाएंगे। बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के मौके पर इसका शुभारंभ हुआ। टैक्सी ड्राइवर सुखदेव सिंह, नारायण, दिनकर पवार, परवेज खान, संदीप सोलंकी समेत अन्य ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को वाहन नहीं मिल पाता है। कई लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए टैक्सी चालकों ने मुफ्त वाहन देने की तैयारी की है। इसके लिए बगडोना की हवाई पट्टी पर वाहन खड़ा रखा जाएगा। घोड़ाडोंगरी, बैतूल अथवा पाढर तक वे घायलों को पहुंचाएंगे।