- Hindi News
- जीतने के लिए महिला वनरक्षकों ने लगाई दौड़
जीतने के लिए महिला वनरक्षकों ने लगाई दौड़
बैतूल. वनविद्यालय के मैदान पर शनिवार से दो दिनी 23वीं वनवृत्त स्तरीय विभागीय खेलकूद स्पर्धा शुरू हुई। इसमें महिला वनरक्षकों ने 100 मीटर दौड़ के साथ कबड्डी अन्य खेलों में हिस्सा लिया। स्पर्धा का समपन रविवार को होगा।
इस दौरान कबड्डी, बेडमिंटन, वॉलीवॉल, गोला फेंक, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं दिन भर चली। 60 वनकर्मियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि पिछले साल उत्तर वनमंडल की टीम ने बैतूल सर्किल में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं बैतूल सर्किल की टीम पश्चिम जोन में पहले स्थान पर आई थी कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसीएफ वन अनुसंधान गिरधर राव मौजूद थे।
{ वनवृत्त स्तरीय विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता
वन विभाग के वन विद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। स्पर्धा के दौरान दौड़ लगाती महिला वनरक्षक।