- Hindi News
- बैतूल स्टेशन पर अक्टूबर से मशीन से मिलेगा रेलवे टिकट
बैतूल स्टेशन पर अक्टूबर से मशीन से मिलेगा रेलवे टिकट
रेलवे ने यात्री सुविधा को देखते हुए लिया निर्णय
हाई सेलिंग वाले स्टेशन होंगे मशीन में फीड
इनस्टेशनों पर लगने वाली मशीन में संबंधित स्टेशन से जुड़े हुए हाई सेलिंग यानी सबसे ज्यादा टिकट बिक्री वाले 50 स्टेशन शामिल होंगे। इन स्टेशनों के नाम के आगे छूते ही स्टेशन से अगले स्टेशन का टिकट मशीन से आसानी से मिल जाएगा और वे संबंधित स्टेशन तक सरलतापूर्वक अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे।
ऐसे काम करेगी टिकट वेडिंग मशीन
टिकटवेडिंग मशीन एटीएम के तर्ज पर डिजाइन की गई है। इसमें एटीएम कार्ड के जैसा रेलवे के माध्यम से बाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर 100 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक होंगे। वाउचर कार्ड को मशीन में लगाने के साथ ही मशीन के डिस्प्ले बोर्ड पर हाई सेलिंग वाले 50 स्टेशन जाएंगे। डिस्पले पर आए स्टेशन में से अपने यात्रा वाले स्टेशन के आगे छूना होगा। इसके बाद टिकट निकल जाएगा और बाउचर से राशि कट जाएगी। यात्री वैलिडिटी होने तक इस्तेमाल कर सकेंगे।
^स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए एटीवीएम मशीन लगाई जा रही है। इससे यात्रियों को काउंटर पर खड़े होने की बजाए मशीन से टिकट मिल जाएगी। इससे डेली यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।^ एसबीधुर्वे, सीनियरवाणिज्य इंस्पेक्टर, नागपुर डिवीजन
बैतूल स्टेशन पर 2, पाढुर्ना में 1, नागपुर में 6, बल्लार शाह में 2, वर्धा में 2 मशीन लगाई जाएगी। बैतूल स्टेशन पर इस मशीन को लगाए जाने जगह का चयन कर लिया गया है। इसके लगने से यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी।
इन स्टेशनों पर लगेगी मशीन
नगर संवाददाता. बैतूल
रेल यात्रियों को अब स्टेशन के टिकट काउंटर पर कतार लगाकर टिकट लेने जैसी परेशानियों से निजात मिल जाएगी। यात्री स्टेशन पर पहुंचकर मशीन से यात्रा टिकट हासिल कर सकेंगे। यह सुविधा नागपुर डिवीजन के आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों पर शुरू होने वाली है। बैतूल में यह सुविधा अक्टूबर माह में मशीन लगने के साथ ही शुरू हो जाएगी। दरअसल, रेल यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक सरल बनाने के उद्देश्य से रेलवे नई टैक्नॉलाजी के साथ टिकट वितरण की व्यवस्था बना रही है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर काउंटर पर कतार में खड़े नहीं होना पड़ेगा। वे स्टेशन पर एटीवीएम मशीन से टिकट हासिल कर सकेंगे। बैतूल स्टेशन पर यह सुविधा शुरू किए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
बैतूल स्टेशन पर