- Hindi News
- खेल खिलौनों और रंगों से दी बच्चों को शिक्षा
खेल-खिलौनों और रंगों से दी बच्चों को शिक्षा
बैतूल. शहरमें कालापाठा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शिशु वाटिका आवर्ती वर्ग में क्षेत्र प्रमुख हुकुमचंद भुनंता ने शनिवार को सुबह 11 बजे शिशु वाटिका से संबंधित शिक्षिकाओं को बच्चों के बौद्धिक विकास के बारे में बताया। शिक्षिका अर्पणा पाटिल, विद्या बेडरे, अनीता धोटे ने छात्र-छात्राओं को शिशु वाटिका में छात्र-छात्राओं के लिए प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें खेल और खिलौनों सहित विभिन्न रंगों की जानकारी बच्चों को दी।