- Hindi News
- साईं मंदिर के पट खुलेंगे नहीं, तब तक नहीं करेंगे बात
साईं मंदिर के पट खुलेंगे नहीं, तब तक नहीं करेंगे बात
बैतूल. बडोरास्थित मंगल भवन में शनिवार को साईं समिति की बैठक हुई। इसमें साईं समिति का गठन कर घोड़ाडोंगरी के जितेंद्र मालवीय को अध्यक्ष और बैतूल के महेश सोनी को संरक्षक नियुक्त किया गया। समिति के माध्यम से इस बैठक में साईं प्रतिमा को बालाजीपुरम मंदिर से हटाए जाने को लेकर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि 21 सितंबर को बालाजीपुरम में बैठक होनी है। पूर्व में समिति ने इस संबंध में कलेक्टर आरपी मिश्र को ज्ञापन सौंपा था। इस पर कलेक्टर ने चर्चा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक बालाजीपुरम में स्थित सांईं मंदिर के पट नहीं खुलेंगे, तब तक समिति का कोई भी सदस्य वहां पर जाकर चर्चा नहीं करेगा। समिति का निर्णय है कि बालाजीपुरम के संस्थापक उनसे चर्चा करना चाहते हैं, तो जगह तय की जाएगी।