पीड़ितों के लिए जुटाई राशि
जम्मूऔर कश्मीर में आई बाढ़ से पीडि़तों के सहायतार्थ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी के नेतृत्व में शनिवार को नगर में घूम-घूम कर धन संग्रह किया। मोर्चा ने एकत्रित राशि को प्रधानमंत्री सहायता कोष को भेजेगा। इस कार्य में मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।