पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं मांगे नहीं मानी तो सीएम और पीएम को चूड़ियां भेंट करेंगे

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- मांगे नहीं मानी तो सीएम और पीएम को चूड़ियां भेंट करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगों को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने धरना रैली निकाली।

बैतूल| आंगनबाड़ीकार्यकर्ता सहायिका एकता संघ ने सोमवार को कलेक्टोरेट बैतूल के समक्ष धरना दिया। इस दौरान संघ ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी होने पर मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। कलेक्टोरेट के सामने धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया था। इस मौके पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता राजपाल ने धरना स्थल पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा केंद्र राज्य सरकार हमारी मांगों को शीघ्र पूर्ण नहीं करती हैं, तो पुन: 13 अक्टूबर को भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो हाथ राखी बांधने को उठते हैं, वे हाथ अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चूड़ियां भेंट करने के लिए उठेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकार मांगों को शीघ पूरा कर एक संवेदनशील सरकार होने का सबूत पेश करे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकता संघ के संरक्षक कुंदन राजपाल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हल करने के स्थान पर सरकार उन पर निरंतर कार्य का बोझ डाल रही है। उन्होंने शासकीय छुट्टियों का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए जाने की बात रखी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या में मौजूद थीं। उन्होंने कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर अपनी मांगों का ज्ञापन सहायक संचालक महिला बाल विकास विष्णु गौर तहसीलदार अल्का एक्का को सौंपा।