- Hindi News
- धम्म गोष्ठी में बनेगी दशहरे के कार्यक्रमों की रूपरेखा
धम्म गोष्ठी में बनेगी दशहरे के कार्यक्रमों की रूपरेखा
धम्म गोष्ठी में बनेगी दशहरे के कार्यक्रमों की रूपरेखा
बैतूल. बौद्धसमाज संगठन के तत्वावधान में रविवार को धम्म गोष्ठी का आयोजन होगा। कालापाठा के अशोका बौद्ध विहार में यह गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में अशोका बौद्ध विहार कालापाठा के विस्तार और निर्माण समेत 3 अक्टूबर को विजयादशमी पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी। समाज संगठन के डॉ. पीआर सोनारे, सचिव एएल चौकीकर, भाऊराव पाटिल, प्रोफेसर अर्चना सोनारे, उर्मिला उबनारे समेत अन्य ने सभी से इस गोष्ठी में शामिल होने का अनुरोध किया है।