पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, जांच करने गए तो क्लीनिक छोड़कर भागे झोलाछाप डॉक्टर

इधर, जांच करने गए तो क्लीनिक छोड़कर भागे झोलाछाप डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिता नहीं जुटा सका चार लाख, डेंगू से बेटी की मौत

{ डेंगू के इलाज में 2 लाख हो गए थे खर्च, नागपुर में चल रहा था इलाज

नगरसंवाददाता. बैतूल

डेंगू से पीड़ित बेटी को बैतूल में आराम नहीं मिलने पर पिता उसे नागपुर ले गए। यहां पर इलाज में दो लाख रुपए खर्च कर दिए। अस्पताल में इलाज के लिए 4 लाख रुपए का खर्च बताया गया। मजदूर पिता ने जहां-तहां कोशिश की, लेकिन आर्थिक मदद नहीं मिली। आखिर कार बेटी ने नागपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। बैतूल जिले में डेंगू, मलेरिया की बीमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोग इससे मौत का शिकार हो रहे हैं। भोपाल- दिल्ली की टीम बैतूल में दौरा कर डेंगू, मलेरिया की स्थिति देख चुकी है। इसके बाद भी बीमारी की रोकथाम को लेकर कोई प्रयास होते नजर नहीं रहे हैं।

बैतूल के पाथाखेड़ा सारनी क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 के अश्विनी मोहबे की साढ़े चार साल की बेटी महक मोहबे की नागपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महक डेंगू से पीड़ित थी। महक को पहले सरकारी अस्पताल ले गए थे। यहां डॉक्टर ने डेंगू पीड़ित होने पर बाहर इलाज की सलाह दी। पिता यहां से पाढर अस्पताल ले गए। पाढर से महक को नागपुर के सेंट्रल इंडिया चाइल्ड हॉस्पिटल में भर्ती किया। महक के इलाज में करीब 2 लाख रुपए खर्च हो गए थे।

^झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अवैध क्लीनिक संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।^ सीपीगोहिल, एसडीएमशाहपुर

एक क्लीनिक पर मिला ताला

एसडीएमकी कार्रवाई से अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे संचालकों में हड़कंप मच गया। शाहपुर में 2 क्लीनिक के दरवाजे बंद मिले तो एक क्लीनिक पर ताला लटका मिला।

पतौवापुरा में सीरिंज और मिली खाली बोतलें

इससेपहले पतौवापुरा में कार्रवाई के लिए पहुंची टीम को देखते ही मंडल क्लीनिक के संचालक खुली दुकान छोड़कर गायब हो गए। यहां एसडीएम की टीम को डिस्पोजल सीरिंज खाली बोतलें मिली। काफी देर रुकने के बाद जब क्लीनिक संचालक नहीं पहुंचे तो मकान मालिक को दुकान खाली करवाने के निर्देश दिए।

क्लीनिकों पर कार्रवाई करते एसडीएम अन्य।

विधायक से भी नहीं मिली मदद

महकके पिता अश्विन महोबे ने बताया कि महक को नागपुर में पीआईसीयू में रखा गया था। अस्पताल ने इलाज के लिए चार लाख रुपए का एस्टीमेट दिया था। जबकि इलाज दो लाख रुपए खर्च हो चुक