पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोहे और खली की जगह भरा था परचून, मूंगफली

पोहे और खली की जगह भरा था परचून, मूंगफली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्यिककरविभाग जिले की सीमा से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहा है। बीते तीन दिनों में टैक्स चोरी करके माल ले जा रहे 7 वाहनों को पकड़ा गया है। इनसे डेढ़ लाख की पेनल्टी भी वसूली गई है।

वाणिज्यिक कर अधिकारी आरडी तिवारी ने स्टाफ के साथ बीते तीन दिनों में जिले की सीमा से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान फर्नीचर, आयरन, स्टेशनरी, मूंगफली से भरे 6 ट्रकों को पकड़ा गया। इन वाहनों के ड्राइवरों के पास बिल और बिल्टी नहीं थे। जिनके पास थे उनके पास वाहन में भरे सामान से अलग सामान के बिल थे। मूंगफली से भरे ट्रक में खली के बिल मिले। दरअसल खली टैक्स फ्री होने के कारण बिल खली का बनाया गया था। सेल्स टैक्स विभाग ने इन वाहनों के ड्राइवरों से डेढ़ लाख की पेनल्टी वसूली है।

कार्रवाई के दौरान रायपुर से इंदौर जा रहे एक परचून से भरे ट्रक को खेड़ी के पास रोका। इस ट्रक के चालक के पास पोहे के बिल और बिल्टी थे। आमतौर पर पोहे से भरा ट्रक ऊपर तक भरा होता है, लेकिन इस वाहन में तिरपाल काफी नीचे लगे थे। इसी कारण अधिकारियों को संदेह हुआ। तिरपाल हटाए जाने पर अंदर परचून का सामान मिला। दरअसल पोहा टैक्स फ्री है। इसी कारण इसके बिल और बिल्टी बनाए गए थे। इस वाहन को विभाग ने खड़ा करवाया लिया है। लगभग 1 लाख की पेनल्टी इस पर लग सकती है।