- Hindi News
- बैतूल| शहीदभगत सिंह की जयंती पर रविवार को सिख यूथ
बैतूल| शहीदभगत सिंह की जयंती पर रविवार को सिख यूथ
बैतूल| शहीदभगत सिंह की जयंती पर रविवार को सिख यूथ विंग एवं प्रतिध्वनि संस्था द्वारा कांतिशिवा टॉकीज में लीजेंड ऑफ भगत सिंह फिल्म का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे किया गया। फिल्म देखकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा दिखाया। फिल्म के लिए कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में समय पर पहुंचे। फिल्म खत्म होने पर संस्था द्वारा बिस्किट के पैकेट, पानी के पाउच और भगतसिंह के स्टीकर बांटे गए। इसके बाद शाम 7.30 बजे भगतसिंग चौक पर गंज में कैंडल जलाकर शहीद भगतसिंग को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बलवीर सिंह अहलुवालिया, अजुज़्न सिंह नरूला, मनोहर सिंह, चरणजीत सिंह, नपा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र देशमुख, पूर्व विधायक विनोद डागा, प्रशांत गर्ग, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, हरजीत गहीर आदि मौजूद थे।
भगतसिंह की याद में फिल्म दिखाई, शाम को जलाए कैंडल