- Hindi News
- बैतूल. भगवान राम और सीता का विवाह रविवार को धूमधाम
बैतूल. भगवान राम और सीता का विवाह रविवार को धूमधाम
बैतूल. भगवान राम और सीता का विवाह रविवार को धूमधाम से हुआ। विवाह के पहले भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बारात निकाली गई। ढोल-ढमाकों के साथ निकली बारात में बड़ी संख्या में शामिल लोग जमकर झूमे। गंज के मुख्य मार्ग से होते हुए बारात गंज के माता मंदिर पहुंची, जहां राम और सीता का विवाह वैदिक मंत्रों से किया गया। गंज क्षेत्र में पंजाबी सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला के आयोजन का यह 57वां वर्ष है। शनिवार रात को भगवान शिव का धनुष तोड़ने के बाद राम और सीता के विवाह के लिए रविवार शाम को गंज के मुख्य मार्गों से भगवान राम की बारात निकाली गई। गंज के पंजाबी मंगल भवन से निकली बारात में एक रथ पर राम, लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न दूसरे रथ पर राजा दशरथ, मुनि विश्वामित्र मुनि वशिष्ठ सवार थे। गाजे-बाजे से निकली बारात में बड़ी संख्या में शामिल लोग नाचते गाते दिलबहार चौक पहुंचे। दिलबहार चौक पर बारातियों के लिए जनवासा दिया गया था। यहां स्वल्पाहार के बाद बारात गंज के माता मंदिर पहुंची। माता मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ राम और सीता ने एक दूसरे का वरमाला पहनाई।
इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद रामलीला मैदान पर आगे की रामलीला का मंचन हुआ।
जनकपुरी में विवाह की धूम
रविवार रात को गंज के पंजाबी मंगल भवन से राम बारात धूमधाम से निकली। मुख्य मार्ग से होते हुए आतिशबाजी के साथ बारात गंज पेट्रोल पंप स्थित माता मंदिर पहुंची। यहां मंदिर को जनकपुरी के रूप में सजाया गया था। बारात के पहुंचते हुए यहां राम बारात की अगवानी हुई और धूमधाम से बारात लगी। ढोल-ढमाकों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
खबर के फोटो भेजे जा रहे हैं
राम बारात| वैदिक मंत्रों के बीच हुआ श्रीराम का विवाह, जमकर खूब बाराती