क्रिकेट में जेएच कॉलेज विजेता
बैतूल| कॉलेजकी जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच रविवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हुआ। इसमें जेएच कॉलेज की टीम विजेता रही। स्पर्धा का फाइनल मैच जेएच कॉलेज और वीवीएम कॉलेज के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 120 रन बनाए। जवाबी पारी में जेएच कॉलेज की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जेएच कॉलेज की टीम विजेता रही। स्पर्धा में मैन ऑफ मैच उमर शेख, बेस्ट बेटस मेन प्रदीप बारबे, बेस्ट बॉलर मोहिस को दिया गया। स्पर्धा की विजेता और उपविजेता टीम को भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य शुक्ला ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। खेल शिक्षक अभिनीत सरसोदे ने बताया कि इस स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। स्पर्धा भोपाल में होगी।
फाइनल मैच में एम्पायर की भूमिका संदीप बुंदेला विशाल भारती ने निभाई। मैच रेफरी सुनील मालवी थे। इस अवसर पर खिलाड़ी देवांश सरसोदे, रवि मालवी, रवि लोट, काकू, निक्की प्रधान, हेमंत सोनी, सदाकत ली, सुमीत पिपरदे, संजय लोट, अमित परवल, मौसम निरापुर मौजूद थे।