पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए एसपी को चार्ज लेने करना पड़ा इंतजार

नए एसपी को चार्ज लेने करना पड़ा इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूलके नए एसपी राकेश कुमार जैन बुधवार की सुबह बैतूल पहुंचे। इससे पहले वे दतिया की 29वीं वाहिनी विसबल के कमांडेंट थे। बैतूल के पूर्व एसपी सुधीर वी लाड का तबादला दतिया होने पर श्री जैन को बैतूल में पदस्थ किया गया। श्री लाड पहले ही एडिशन एसपी गीतेश गर्ग को चार्ज दे चुके थे। श्री जैन बैतूल पहुंचने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद दोपहर 2 बजे ऑफिस आए। इस दौरान एडिशनल एसपी श्री गर्ग किसानों का प्रदर्शन होने के कारण वहां ड्यूटी पर थे। इससे कारण नए एसपी श्री जैन को चार्ज लेने के लिए इंतजार करना पड़ा।

श्री जैन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वे 24 सालों बाद बैतूल आए हैं। ट्रेनिंग के दौरान 3 माह तक बैतूल में रहने का मौका मिला है। वे इससे पहले सिवनी, जबलपुर सीपीएम में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी तरह से आम आदमी को कोई दिक्कतें हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री जैन बैतूल के 65 एसपी हैं।

राकेश कुमार जैन