सोनाघाटी आश्रम से भागे आठ बच्चे
{ महिला बाल विकास विभाग और महिला डेस्क की टीम आश्रम पहुंची
नगरसंवाददाता|बैतूल
सोनाघाटीक्षेत्र के आश्रम से 8 बच्चे बुधवार की सुबह भाग गए। इन बच्चों के फरार होने की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग और महिला डेस्क की टीम आश्रम पहुंच गई। इन बच्चों को खोजने के बावजूद कुछ पता नहीं चल सका। अब आश्रम के सभी बच्चों को टिकारी स्थित आश्रम में शिफ्ट किए जाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक बैतूल शहर से करीब चार किमी दूर सोनाघाटी-जामठी क्षेत्र में आश्रम संचालित है। इस आश्रम में रहने वाले 31 बच्चों में से 8 बच्चे बुधवार की सुबह आश्रम में रहने वाली एक बच्ची की आंख में मिर्ची झोंककर आश्रम के मेन गेट से होते हुए भाग गए। इन बच्चों ने मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया। बच्चों ने आश्रम की अधीक्षिका को दी और सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण अधिकारी और महिला डेस्क की इंचार्ज प्रीति तिवारी आश्रम पहुंच गई थी। इन बच्चों की तलाश में पुलिस टीम बैतूल शहर समेत आसपास क्षेत्रों में घूमी, लेकिन बच्चे नहीं मिल सके। पुलिस ने इन बच्चों के चिचोली और मरामझिरी इलाके में पतासाजी की, लेकिन रात तक इन बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका। उल्लेखनीय है कि सोनाघाटी स्थित इस आश्रम से बच्चों के भागने की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी इस आश्रम से बच्चे भाग चुके हैं।
महिला डेस्क प्रभारी प्रीति तिवारी का कहना है कि आश्रम के बच्चों के भाग जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच जांच की गई। बच्चों के पते के आधार पर चिचोली, मरामझिरी सहित अन्य स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन बच्चे नहीं मिल सके हैं। विभिन्न थानों की पुलिस को सूचना दे दी गई है। बच्चों को तलाश की जा रही है। सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई। वहां से आगे की कार्रवाई हो रही है।
आश्रम के बच्चों को शिफ्ट करेंगे
^आश्रमके 8 बच्चों के भाग जाने की सूचना मिलने पर टीम के साथ आश्रम गए थे। वहां बच्चों से चर्चा की गई। आश्रम के 31 बच्चों में से 19 बच्चे मिले थे। आश्रम में कुल 31 बच्चों में से बच्चों के स्कूल जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री पाटिल के निर्देश पर बच्चों को दूसरे आश्रम में शिफ्ट किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। ^ अभिजीतपचौरी, महिलासशक्तिकरण अधिकारी