पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिलक वार्ड में बांटे खाता खोलने के फार्म

तिलक वार्ड में बांटे खाता खोलने के फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| नगरपालिकाअमले के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रत्येक परिवार का बैंक एकाउंट खोलने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुधवार को तिलक वार्ड के मांग मोहल्ला क्षेत्र में एकाउंट ओपनिंग फार्म बांटे गए। नगरपालिका के मोहर्रिरों ने यहां पहुंचकर 22 से अधिक परिवारों को एकाउंट ओपनिंग फार्म बांटे हैं। मोहर्रिर वीरेन्द्र बरेडिया और मोहर्रिर सतीश प्रजापति ने मांग मोहल्ले में बैंक ऑफ इंडिया गंज शाखा के एकाउंट ओपनिंग फार्म बांटे। प्रधानमंत्री जनधन योजना के लिए एकाउंट खोलने के लिए क्षेत्रवार बैंक तय किए गए हैं। तिलक वार्ड के लोगों के बैंक एकाउंट खोलने के लिए बैंक ऑफ इंडिया गंज शाखा निर्धारित की गई है।