पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांभर को पकड़ने में लग गए 9 घंटे

सांभर को पकड़ने में लग गए 9 घंटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकशाकाहारी सांभर, बाघ से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यह बात बुधवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की रेपिड रिस्पांस टीम और वन विभाग की टीम ने साबित कर दी। दरअसल रामनगर के एक घर के शौचालय में फंसे सांभर को पकड़ने में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को को सुबह से शाम हो गई। हेलमेट, जैकेट, जाल, फंदे सबकुछ होने के बावजूद एक घोड़ा पकड़ने वाले ने ही सांभर को पकड़ा। इस बीच टाइगर रिजर्व की टीम मार्गदर्शन देने से अधिक कुछ नहीं कर सकी।

बुधवार सुबह 7 बजे हमलापुर डिपो के पास तीन साल का एक नर सांभर बस्ती में घुस गया। वन अमला सांभर को पकड़ने का प्रयास करते हुए उसका पीछा करने लगा। हाथी नाले के रास्तों से होता हुआ सांभर रामनगर तक गया। सुबह 8 बजे रामनगर में वकील शशिकांत नागले के घर में वह घुस गया। घर के सदस्यों ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह घर के शौचालय में घुस गया। इसके बाद पीछा कर रही वन विभाग की टीम यहां पहुंची। एसडीओ बीआर गव्हाड़े, रेंजर वीरभद्र सिंह परिहार सहित 13 वनकर्मी दिनभर मकान की छत पर डटे रहे। शाम 5 बजे घोड़ा पकड़ने वाले शेख कासिम ने सींगों वाले सांभर की कमर में फंदा डालकर रस्सी बांधकर उसे पकड़ा दोपहर 3 बजे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पांच सदस्यीय रेपिड रिस्पांस टीम आई। लेकिन 2 घंटे तक कुछ नहीं कर सकी। क्षेत्र के माेनू बारस्कर दूसरे व्यक्ति थे। जिन्होंने कासिम के पास जाकर सांभर को पकड़ने में मदद की। इस बीच अन्य वन अमला सीढ़ियों पर ही था, पैर में फंदा डालने के बाद सांभर को खींचकर सभी वन कर्मचारियों ने बाहर निकाला।

पहले भी बायसन और रीछ ने मचाई थी दहशत

{इससाल चिचोली में 27 फरवरी को एक बायसन रहवासी क्षेत्र में गया था। काफी मशक्कत के बाद घेराबंदी की गई। आखिरकार रात होने के बाद वह खुद ही भाग गया।

{पिछले साल 2013 में भैंसदेही में एक रीछ रहवासी क्षेत्र में घुस गया था। एसडीओ एसयू खान उसे पकड़ने के लिए गए थे। रीछ के हमले से उनके पैरों में गंभीर चोटें आई थी।

ऐसा लगा कि घोड़ा घुसा है घर में

मकानमालकिन सुनीता नागले ने बताया कि सुबह 8 बजे वे दुकान में थी। उसी समय बहुत तेजी से कोई जानवर घर में घुसा। उन्हें लगा घोड़ा घुसा है। जब भगाने गई तो वे सांभर देखकर चौंक गईं। शशिकांत नागले ने बताया कि सांभर के शौचालय में घुसने से शाम तक वे और किराएदार नित्यकर्म के लिए भी परेशान होते रहे।

सां