इलाज शुरू करने की मांग
इलाज शुरू करने की मांग
बैतूल| जिलाअस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा केंद्र बनाया गया है। लेकिन यहां थ्री फेस कनेक्शन नहीं होने के कारण मशीनों को चलाने के इंतजाम नहीं हैं। इसी कारण यह चिकित्सा सुविधा शुरू नहीं हो पा रही है। कृष्णपुरा निवासी आरएस जैन समेत अन्य ने सीएमएचओ को पत्र लिखकर जल्द कनेक्शन लगवाने और चिकित्सा शुरू करने की मांग उठाई है।