सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल
सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल
बैतूल| दोसड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक थावड़ी निवासी फगनू पिता महतरा उइके और हथनोरा निवासी गंजू पिता धुन्नी धुर्वे बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। इसी तरह सड़क दुर्घटना में घायल होने पर जगपुर निवासी राकेश पिता बबलू धुर्वे, विनोद पिता प्रेम धुर्वे, राजा पिता सुखराम मर्सकोले, शिवा पिता दिलीप को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।