एटीपी सेंटर 24 घंटे खुला रखने की मांग
एटीपी सेंटर 24 घंटे खुला रखने की मांग
बैतूल| बिजलीकंपनी के एटीपी सेंटर को चौबीस घंटे खुला रखने की मांग करते हुए मोती वार्ड निवासी सोनू मानकर समेत अन्य ने बिजली कंपनी के एसई को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग दिन में व्यस्त रहते हैं काम के बाद रात में बिल जमा करने की सुविधा उन्हें मिलनी चाहिए।
कोलगांवमें स्वास्थ्य शिविर कल
बैतूल| पीएचईद्वारा कोलगांव में कल शुक्रवार को जिला स्तरीय मेले और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा। मेले में नलजल योजनाओं में गांवों की भागीदारी , पेयजल परीक्षण के विषय में बताया जाएगा। अशुद्ध पेयजल से होने वाले रोगों और पेयजल स्रोतों के रखरखाव के विषय में भी जानकारी दी जाएगी।
साहूसमाज का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा
बैतूल| युवासाहू समाज सेवा संगठन का राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। सम्मेलन 4 जनवरी को होगा। इसमें दूर-दूर से लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। श्री आजाद ने कहा कि बैतूल के युवक-युवती सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो वे 15 दिसंबर तक समिति सदस्यों के पास बायोडाटा जमा करवा सकते हैं।