पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय सीमा में पूरा करें निर्माण कार्य : कलेक्टर

समय सीमा में पूरा करें निर्माण कार्य : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरज्ञानेश्वर बी पाटिल ने विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में संचालित निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को जिला पंचायत के अधीन संचालित मनरेगा एवं बीआरजीएफ के निर्माण कार्यों की निर्माण एजेंसियों सहित रेशम विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, परियोजना क्रियान्वयन इकाई के अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में अनावश्यक विलंब क्षमा योग्य नहीं होगा। निर्माण कार्यों से जुड़े सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समय पर कार्य पूर्ण हो। साथ ही कोई वित्तीय अनियमितता जैसी स्थिति सामने आए।

बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के तहत संचालित कार्यों की कार्यवार स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ वीरेंद्र पटेल मौजूद थे।