पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन के अंतराल में रहा नलों में पानी

एक दिन के अंतराल में रहा नलों में पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| इटारसी रोड पर माता मंदिर के पास सड़क पर व्यर्थ बह रहा पानी।

... इधर सड़क पर बहता है पानी

इटारसीरोड पर खेड़ापति माता मंदिर के सामने हजारों लीटर पानी बेकार बह जाता है। पानी सड़क पर बहने के कारण छोटे-छोटे स्कूली बच्चे बेहद परेशान होते हैं। वहीं पानी की बर्बादी भी जमकर होती है। शहर के कई वार्डों में ठंड के समय भी पानी का जलसंकट है और नपा के अनदेखी के चलते यहां सड़क पानी बह रहा है।

कम प्रेशर भी समस्या

जाकिर हुसैन वार्ड 24

यहांनिजी ट्यूबवेल हैं, उन्हें तो परेशानी नहीं, लेकिन सैकड़ों परिवार जो नपा के नलों पर निर्भर हैं एक दिन की आड़ से पानी आने से परेशान हैं। वार्डवासी बापी मंडल का कहना है कि लंबे समय से यही हाल हैं, अन्य वार्डों की तरह यहां भी रोजाना नल दिए जाना चाहिए। कई परिवारों को दूसरे दिन हैंडपंप के पानी से ही काम चलना पड़ता है। नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र सिंह चौहान भी पहली ही बैठक में मुद्दा उठाने की बात कह रहे हैं।

कहीं नल बंद तो कहीं हैंडपंप का सहारा

रामनगर वार्ड 25

कभी-कभीनल एक घंटा में बंद हो जाते हैं। वार्डवासियों को हैंडपंपों का सहारा ही रहता है। पार्वती बाई कहती हैं एक दिन की आड़ से नल आने पर दूसरे दिन हैंडपंप से पानी भरते हैं। वहीं काम पर जाने वालों को भी देरी होती है। यहां नल रोजाना दिए जाना चाहिए। नवनिर्वाचित पार्षद पुष्पा नागले ने कहा कि परिषद की पहली बैठक में ही यह मुद्दा रखा जाएगा।

नलों में टोंटियां नहीं, प्रेशर भी कम

जयप्रकाश वार्ड 23

निस्तारके पानी की समस्या तो नहीं है, माचना नदी होने से लोगों का कुछ हद तक काम चल रहा है। रेलवे गेट क्षेत्र के उपरी हिस्से में पानी की समस्या है। कई नलों में टोटियां नहीं होने से पानी बेकार बहता है। डॉ. अजय वर्मा कहते हैं कि व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। नवनिर्वाचित पार्षद दिनेश शेषकर कहते हैं कि पहले सप्लाई ठीक करवाई जाएगी।

नगर संवाददाता|बैतूल

शहरके अन्य वार्डों में भले ही रोज पानी सप्लाई होती हो, लेकिन रेलवे लाइन के दूसरी ओर के तीन वार्ड इससे अछूते हैं। यहां एक दिन अंतरात से नल आते हैं। जिससे यहां के रहवासी परेशान हैं। बड़ी समस्या यह है कि नल सुबह 5 बजे से 7 बजे तक आते हैं। कड़ाके की ठंड में महिला, पुरुष कंपकपाते हुए पानी भरने को मजबूर हैं। एक दिन पानी आता है, तो दूसरे दिन हैंडपंपों