सेन समाज की बैठक कल होगी
सेन समाज की बैठक कल होगी
बैतूल: सेनसमाज उत्थान समिति के तत्वावधान में 13 दिसंबर को शाम 6 बजे रामलीला मंच गंज में एक बैठक का आयोजन किया गया है। समिति के जिलाध्यक्ष शिवनंदन श्रीवास ने बताया कि बैठक में समाज के मंगल भवन के लिए समिति का गठन किया जाएगा।
नगर अध्यक्ष जयपाल नरेले एवं कोषाध्यक्ष उदल प्रसाद जयसिंगपुरे ने सभी स्वजातीय बंधुओं से बैठक में शामिल होने की बात कही है।