यूरिया के लिए धरना प्रदर्शन आज
यूरिया के लिए धरना प्रदर्शन आज
बैतूल: जिलाकांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कलेक्टरेट के सामने दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समीर खान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में यूरिया, खाद की कमी बनी हुई है, वहीं राज्य सरकार ने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। दलाल चांदी काट रहे हैं। राज्य सरकार की इस किसान विरोधी नीति के चलते किसान परेशान हैं।