पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुंद्रा जलाशय में नियम विरुद्ध जारी किया पट्टा

ससुंद्रा जलाशय में नियम विरुद्ध जारी किया पट्टा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यों ने कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया।

{मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों ने दिया धरना

नगरसंवाददाता|बैतूल

मत्स्योद्योगसहकारी समिति आमला के तहत ससुंद्रा जलाशय में मत्स्य विभाग द्वारा नियम विरुद्ध जारी किए पट्टे के विरोध में गुरुवार को वंशानुगत मछुआ सहकारी समिति के बैनर तले मछुआरों ने कलेक्टोरेट कार्यालय के पास धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। समिति के अध्यक्ष भैयालाल मोरे, माधो नानकर, सुरेश डायरे सहित अन्य लोगों ने मत्स्य विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग ने गत साल बनाई गई। अंबाड़ा मत्स्योद्योग समिति को ससुंद्रा जलाशय में 10 साल का पट्टा जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि आमला तहसीलदार द्वारा अंबाड़ा समिति के प्रपत्रों की जांच के बाद उसमें अनियमितताएं पाई गई थी,लेकिन विभाग ने उसके बाद भी उसी समिति को मछली पालन का पट्टा नियम विरुद्ध जारी कर दिया।

समिति ने अंबाड़ा समिति के भौतिक सत्यापन कर पट्टा निरस्त करने की मांग की हैं।