पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोयाबीन बेचने आए किसान के साथ ठगी

सोयाबीन बेचने आए किसान के साथ ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसानके साथ आए उनके पड़ोसी युवक ने गंज चौकी में बताया कि चंदूमल की दुकान पर कैमरा लगा था। इसमें युवक नोट गिनते और फिर वापस दुकानदार के पास जाते हुए नजर रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज लेकर देखे तो अज्ञात युवक की पहचान हो सकती है।

कार्रवाई करेंगे

^किसानने एक अज्ञात युवक के खिलाफ 10 हजार रुपए लेकर फरार हो जाने की शिकायत की है। वीडियो फुटेज से देख कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।^ निकिताविल्सन, गंजचौकी प्रभारी

{किसान समझता रहा युवक को दुकानदार का कर्मचारी

नगरसंवाददाता|बैतूल

बडोरामंडी में सोयाबीन बेचकर अपनी रकम लेने गंज स्थित दुकान पहुंचे एक किसान के साथ ठगी हो गई। किसान ने गुरुवार को इसकी शिकायत गंज चौकी पुलिस से की है। अब पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भीमपुर ब्लाॅक के रंभा गांव का झांगरू पिता साऊजी गांव से 8 क्विंटल सोयाबीन लेकर मंगलवार की शाम को मंडी आया था। यहां पर उसका सोयाबीन 3,150 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। इस माल का पेमेंट लेने के लिए वह गंज बैतूल में व्यवसायी चंदूमल की दुकान पर पहुंचा। सोयाबीन की कुल कीमत 28 हजार 140 रुपए हुई थी। इस दौरान दुकान पर खड़ा एक युवक पेमेंट पर्ची जमा कर रहा था, तो किसान झांगरू ने उसे अपनी पर्ची दे दी। इसके बाद दुकान से 10-10 हजार रुपए की सौ-सौ के नोट की दो गड्डी और शेष राशि दे दी गई। वह एक गड्डी नाप रहा था, इसी दौरान उसी युवक ने कहा कि दूसरी गड्डी उसे दे दो, वह नाप देता है। इस पर किसान ने उसे एक गड्डी दे दी। युवक ने कहा कि गड्डी में दो नोट कम हैं। वह दुकानदार से गड्डी बदलाकर लाता है। युवक ने दुकानदार से कहा, तो दुकानदार ने कहा कि बैंक की गड्डी है, नोट कम नहीं हो सकते। इस दौरान दुकान पर कुछ लोग भी मौजूद थे। युवक थोड़ी देर खड़ा रहा और फिर अचानक वहां से फरार हो गया। किसान काफी देर तक युवक को खोजता रहा, उसने दुकानदार से पूछा, लेकिन दुकानदार ने उस युवक को पहचानने और कर्मचारी होने से इनकार कर दिया। किसान झांगरू ने बुधवार को बैतूल आकर गंज चौकी प्रभारी निकिता विल्सन को अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने किसान कार्रवाई का आश्वासन दिया।