पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 लोगों के खाताें की जानकारी मिली

50 लोगों के खाताें की जानकारी मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| पेंशनसहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी परिवारों के बैंक खाते खोलना सुनिश्चित करने नगरपालिका ने बुधवार से सर्वे शुरू किया है। गुरुवार को इस अभियान के दौरान मालवीय वार्ड में लोगों के घर-घर जाकर बैंक खातों की जानकारियां ली गई। दिनभर की मशक्कत के बाद 50 लोगों के बैंक एकाउंट का ब्यौरा ही मिल पाया। अधिकांश के एकाउंट किस बैंक में हैं यह तो पता चला, लेकिन एकाउंट नंबर नहीं मिल पाए। प्रक्रिया तेज करने राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते, राजस्व उपनिरीक्षक अखिल नीलकंठ राय, राजस्व उपनिरीक्षक अलीम खान समेत राजस्व अमले के कर्मचारियों के साथ वार्ड में निरीक्षण करते रहे।