पर्यवेक्षक परीक्षा की ब्रीफिंग आज
पर्यवेक्षक परीक्षा की ब्रीफिंग आज
बैतूल| व्यावसायिकपरीक्षा मंडल के माध्यम से एकीकृत बाल विकास सेवा संचालनालय के अंतर्गत पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर सीमित सीधी भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित होगी। जबकि परीक्षा की ब्रीफिंग 12 दिसंबर को दोपहर 1 बजे एमएलबी स्कूल कोठी बाजार में होगी। यह परीक्षा बैतूल जिला मुख्यालय पर निर्धारित सभी परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्र पत्र सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक और द्वितीय प्रश्र पत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगा।
ठाकुरबने पटवारी संघ अध्यक्ष
बैतूल| मप्रपटवारी संघ बैतूल जिलाध्यक्ष जितेंद्र पवार ने संतोष ठाकुर को पटवारी संघ तहसील शाखा बैतूल के अध्यक्ष पद पर आगामी चुनाव तक मनोनीत किया है।