पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैतूल| सांपनाजलाशय की समस्त नहरों से अनाधिकृत रूप से जल

बैतूल| सांपनाजलाशय की समस्त नहरों से अनाधिकृत रूप से जल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| सांपनाजलाशय की समस्त नहरों से अनाधिकृत रूप से जल के दोहन को प्रतिबंधित किया है। बैतूल एसडीएम आदित्य कुमार रिछारिया ने आदेश में कहा है कि कोई भी व्यक्ति जलाशय की मुख्य नहर, डिस्ट्रिब्यूटरी, माइनर शाखाएं अथवा फील्ड चेनल में से अनाधिकृत रूप से जल का दोहन नहीं कर सकेगा। यदि ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।







एसडीएम ने उक्त आदेश एकपक्षीय रूप से आगामी 15 अप्रैल 2015 तक प्रभावशील किया है। गौरतलब है कि एसडीएम के ध्यान में यह बात आई थी कि लोग सांपना जलाशय की नहरों से अनाधिकृत रूप से पाइप डालकर, डीजल पंप रखकर जल का दोहन कर रहे हैं एवं नहरों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

जलाशय की नहरों से जल का दोहन नहीं होगा