कार पलटने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल
बैतूल-इंदौरनेशनल हाईवे पर बुधवार रात 12 बजे सड़क हादसे में एक परिवार के 7 लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक चिचोली निवासी भाजपा मंडल महामंत्री जीवन पानकर अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर अमरावती के विवाह समारोह से लौट रहे थे। चिचोली के पास जीन धनोरा गांव के बीच कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में जीवन पानकर के अलावा उनकी प|ी ज्योति, पुत्री गुनगुन, मुनमुन, पुत्र हनी, उनका भांजा सोनू तथा काजल घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। इस घटना में गंभीर घायल श्री पानकर का इलाज पाढर अस्पताल में किया जा रहा हैं।
चिचोली. सड़क दुर्घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार।