पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभापुर स्टाप पर नाली में गिर रहे लोग

शोभापुर स्टाप पर नाली में गिर रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टूलेन का निर्माण करने वाली कंपनी ने शोभापुर बस स्टाप के पास नाली तो बना दी, लेकिन इसके आसपास फिलिंग नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। हालत यह है कि रोज यहां हादसे हो रहे हैं और लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। मगर, सुधार करने में कंपनी की रुचि नहीं है।

परासिया-बैतूल टू लेन का निर्माण कर रही दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ने शोभापुर स्टाफ के पास सड़क को बेहतर बना दिया है। इससे जरूर लोग खुश थे, लेकिन नाली का काम ठीक तरीके से नहीं किए जाने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि एक तो नाली सड़क से काफी ऊंची बना दी गई है। दूसरा स्टाफ से शोभापुर की ओर जाने वाले रास्ते पर इसका सुधार तरीके से नहीं किया गया। कुछ हिस्से में नाली के आस-पास फिलिंग कर दी गई है। ज्यादा हिस्सा खुला छोड़ दिया गया है। नाली को कवर्ड कर सड़क तो निकाल दी गई, लेकिन ज्यादा संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं तो हादसे होते हैं। मंगलवार रात को ही एक व्यक्ति यहां अपने दो बच्चों समेत गिर गया। इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। शोभापुर कॉलोनी के लोग अब इस मामले को लेकर एकत्रित होकर निर्माण कंपनी के खिलाफ थाने में शिकायत करने का मन बना रहे हैं।