जनता यूनियन का अधिवेशन आज से
सारनी| मध्यप्रदेशपॉवर जनरेटिंग कर्मचारी जनता यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन शुक्रवार 12 जनवरी से शुरू हो रहा है। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न नेता और कर्मचारी शामिल होंगे। जानकारी देते हुए यूनियन के रमेश चौधरी ने बताया कि जनता यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। लोग इसमें जुड़ रहे हैं। इसे देखते हुए यूनियन का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन सारनी में हो रहा है यह सौभाग्य की बात है। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को दोपहर में मंगल भवन में होगी। उद्घाटन सत्र के आरंभ होने के पूर्व जनता यूनियन के सभी कर्मचारी कार्यालय में दोपहर 12 बजे एकत्रित होंगे। यहां से रैली के रूप में शहीद कश्मीरा सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 4 बजे उद्घाटन सत्र शुरू होगा। इसमें जनता यूनियन के सभी प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रांतीय महासचिव प्रतिवेदन का वाचन करेंगे। दूसरे और आखिरी दिन के कार्यक्रम ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक चैतराम मानेकर, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह की मौजूदगी में होगा।