मैं अपनी झांसी हरगिज नहीं दूंगी
बैतूल : अंग्रेजोंभारत छोड़ो मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी... यह बात साढ़े तीन साल की ईशिता के मुंह से सुनकर सभी लोगों ने खूब तालियां बजाई। अवसर था सदर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का। सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने खेल, रंगोली सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी में प्रथम पुरस्कार सावी धुर्वे को मिला।
वहीं द्वितीय पुरस्कार डिओन बाबा को दिया गया, जबकि तृतीय पुरस्कार ईशिता द्विवेदी को दिया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रिंसिपल सिस्टर मर्सी द्वारा किया गया और पुरस्कार वितरण सीनियर प्रिंसिपल सिस्टर लूसी ने बांटे।
खबर के साथ फोटो नंबर 101