अब कोर बैंकिंग से जुड़ेगा मुख्य डाकघर
जिलामुख्यालय पर स्थित मुख्य डाकघर जल्द ही कोर बैंकिंग से जुडऩे जा रहा है। कोर बैंकिंग से जुडऩे के बाद इस डाकघर के पासबुक धारक प्रदेश के अन्य डाकघरों से भी पैसा निकाल सकेंगे। डाक विभाग ने इसके लिए पासबुक धारकों की पासबुक के सत्यापन का काम भी शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अब तक जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर के पासबुक धारक केवल मुख्य डाकघर से ही पैसा निकाल पाते हैं। लेकिन एक महीने बाद 2015 में यह डाकघर कोर बैकिंग सेवा से जुड़ जाएगा। इसके बाद इस बैंक की पासबुक को दिखाकर अन्य डाकघरों से भी पैसा निकाला जा सकेगा। खाते ट्रांसफर करने में अधिक परेशानी नहीं लगेगी। डाक विभाग मुख्य डाकघर परिसर में अपना एटीएम भी खोलेगा। इस सुविधा का लाभ देने के लिए पास बुक के बैलेंस का सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह तक सत्यापन का काम चलेगा। सत्यापन करवाने के बाद ही लोग इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
मुख्य डाकघर
पासबुक का सत्यापन शुरू
^मुख्यडाकघर को कोर बैंकिंग से जोड़ा जा रहा है। इस सुविधा के लागू होने से मुख्य डाकघर के खाताधारक अन्य डाकघरों से भी पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए पासबुक का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सभी खाताधारक पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पास बुक का सत्यापन करवाएं, जिससे कोर बैंकिंग से वे जुड़ सकें।^ एमएसचंदेल, प्रभारीपोस्ट मास्टर , मुख्य डाकघर बैतूल
गांव-गांव मंे है डाकघर का नेटवर्क
जिलामुख्यालय पर एक मुख्य डाकघर है। इसके अलावा जिले में 192 शाखा डाकघर और 22 उपडाकघरों का नेटवर्क है। इस तरह डाक विभाग का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला हुआ है।
48179 लोगों को होगा फायदा
मुख्यडाकघर में इस समय 48 हजार 179 खाताधारक हैं। इनमें से 26 हजार आरडी खाते धारक हैं। 20 हजार 170 एसबी सेविंग खाते हैं। वहीं दो हजार अन्य खाते हैं। इन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।