पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद संकट: कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

खाद संकट: कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेट के पास धरना देते कांग्रेसी।

नगर संवाददाता|बैतूल

जिलाकांग्रेस कमेटी ने खाद के संकट को लेकर शुक्रवार को कलेक्टोरेट के नजदीक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कि वह खाद की कालाबाजारी कर रही है। कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 11 बजे से कलेक्टोरेट के नजदीक शुरू हो गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता धीरे-धीरे जुटते रहे। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समीर खान ने कहा कि बैतूल जिले के किसान पहले से ही अतिवृष्टि और ओला वृष्टि से परेशान है, आज जब उसे ईश्वर ने अवसर दिया है कि अपने खेतों में अनाज पैदा कर सके उस वक्त किसान विरोधी सरकार और जिला प्रशासन की नाकामी के कारण किसानों के हालत बदतर होते जा रहे हैं। पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र देशमुख ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार यूरिया खाद की कालाबाजारी की जा रही है। सरकारी संस्थाओं में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी राज्य सरकार ने नहीं की।

हेमंत वागद्रे ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार काबिज होने के बावजूद भी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की जवाबदारी है। किसानों को खाद नहीं मिल रही और बिजली बिल के नाम पर ज्यादा राशि ली जा रही है। मनोज आर्य ने कहा कि बिजली कंपनी जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदल रही। बिजली चोरी के फर्जी प्रकरण बनाए जा रहे हैं।

रमेश गायकवाड़ ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सरकार ने खाद मुहैय्या नहीं कराया तो किसान कांग्रेस सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस दौरान ब्रजकिशोर पांडे, राजेश गावंडे, राजकुमार दीवान, दयाल पटेल, जमुना पंडाग्रे, ने धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। खाद की कमी दूर करने कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

अब तक नहीं मिला किसानों को मुआवजा

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किसानों को मुआवजा नहीं मिलने की बात रखी। कांग्रेसियों ने कहा कि बैतूल जिले का किसान पूर्व में ओला वृष्ट